सीएसआईआर-एसईआरसी टीम को आपातकालीन परिस्थितियों में विद्युत पारेषण प्रणालियों की तीव्र पुनर्स्थापना एवं पुनर्प्राप्ति से संबंधित यूएस पेटेंट प्रदान किया गया है।
सीएसआईआर-एसईआरसी टीम को हाल ही में यूएस पेटेंट संख्या 12,637,873 प्रदान किया गया है। यह नवाचार आपातकालीन परिस्थितियों में विद्युत पारेषण प्रणालियों की तीव्र पुनर्स्थापना एवं पुनर्प्राप्ति को सक्षम बनाता है। चक्रवात, भूकंप एवं भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं के साथ-साथ संरचनात्मक अवयवों की चोरी तथा आतंकवादी हमलों जैसी मानव-जनित घटनाएँ भी ट्रांसमिशन लाइन टावरों के ध्वस्त होने का कारण बन सकती हैं। यह पेटेंटेड तकनीक ऐसी गंभीर परिस्थितियों से निपटने तथा विद्युत अवसंरचना की मजबूती एवं लचीलापन बढ़ाने हेतु एक प्रभावी समाधान प्रदान करती है।
