CSIR-SERC logo

क्रेच सुविधा

सीएसआईआर‑एसईआरसी एवं सीएमसी परिसर, चेन्नई में शिशु गृह एवं डे‑केयर सुविधा की स्थापना की गई। इस सुविधा का उद्घाटन दिनांक 15 अगस्त, 2025 को निदेशक डॉ. एन. आनंदवल्ली द्वारा किया गया। यह केंद्र भूतल पर स्थित, उज्ज्वल, बच्चों के लिए सुलभ तथा मुख्य प्रवेश द्वार एवं सुरक्षा कार्यालय के निकट होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से उपयुक्त है। शिशु गृह में वातानुकूलित दो विशाल कक्ष, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव एवं फ्रिज से युक्त पेंट्री तथा शुद्ध पेयजल हेतु जल शुद्धिकरण यंत्र उपलब्ध है। इसमें गीजर सहित विशाल शौचालय भी है। बच्चों के मनोरंजन हेतु आयु एवं संख्या के अनुसार खिलौने एवं शिक्षण किट उपलब्ध कराए गए हैं। फर्नीचर एवं खेल उपकरण सुरक्षित, मजबूत एवं रख‑रखाव में सरल हैं तथा बच्चों के खेलते समय चोट से बचाव हेतु फर्श पर रबर मैट बिछाए गए हैं।